भारत

जहर लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Nilmani Pal
22 Feb 2024 3:56 PM IST
जहर लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
x
हालत नाजुक

यूपी। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन खूब दावे कर रहा है, लेकिन जमीन जमीनी स्याह है। पुलिस की चौखट पर दुष्कर्म पीड़िताओं को भी दुत्कार कर भगाया जा रहा है। पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ देख आनंद आनंद पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि एक युवक 2017 से उसका जबरन शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता 31 जनवरी 2024 को खीरो थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। ‌ पुलिस ने क्या कहते हुए मामले को ठंडा में बस्ती में डाल दिया कि प्रकरण लालगंज कोतवाली क्षेत्र में आता है।

पीड़िता ने कोतवाली में दो फरवरी 2024 को शिकायती पत्र देकर आरोपित पर कार्यवाही की मांग की। लेकिन इस बार भी पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित महिला ने क्षेत्राधिकार को 3 फरवरी को शिकायती पत्र देकर आपबीती बताई। इसके बाद पांच , आठ फरवरी को पुलिस अधीक्षक को भी इसी आशय का शिकायती पत्र दिया। महिला का आरोप है लालगंज कोतवाली में बुलाकर आरोपित पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने समझौता के लिए दबाव बनाना शुरू किया।


Next Story