भारत

महिला पहुंची थाने, प्राइवेट पार्ट में हुआ इंफेक्‍शन तो पति ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
8 Nov 2020 2:54 PM IST
महिला पहुंची थाने, प्राइवेट पार्ट में हुआ इंफेक्‍शन तो पति ने उठाया ये कदम
x
तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

गुजरात से तीन तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को उसके पति ने इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसके प्राइवेट पार्ट में इंफेक्‍शन है. महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आरोप है कि पति उसके साथ पहले से भी दुर्व्‍यवहार करता था और छोटी-छोटी गलतियों पर भी उसे छोड़ने की धमकी देता था. महिला की उम्र 24 साल है. उसका निकाह बीते साल मई में एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुआ था.

महिला ने बताया कि जुलाई में उसे पता चला कि वह गर्भवती है. हालांकि किसी कारणवश उसके प्राइवेट पार्ट में इंफेक्‍शन हो गया. उसने अपने पति से उसे डॉक्‍टर के पास ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया. हाल ही में तेज बुखार हुआ और खून की उल्टी भी शुरू हो गई.

महिला के माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने उसे बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट में गंभीर इंफेक्‍शन है. उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया. जब उसका पति अस्पताल में पहुंचा तो उसे डॉक्टर ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में इंफेक्‍शन है.

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पति महिला से मिलने उसके मायके गया तो उसने गाली गलौच भी की. इतना ही नहीं उसने अपनी दूसरी शादी की बात कहकर पत्नी के घरवालों के सामने तीन बार 'तालाक' बोला और वहां से चला गया. जाने से पहले उनसे रुपयों की भी मांग की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story