भारत

महिला के साथ रेप, वीडियो कर लिया रिकॉर्ड, बनाता रहा हवस का शिकार

jantaserishta.com
13 April 2024 5:27 PM IST
महिला के साथ रेप, वीडियो कर लिया रिकॉर्ड, बनाता रहा हवस का शिकार
x
सांकेतिक तस्वीर
हरकत गांव के लोगों ने देख ली।
देहरादून: महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से रेप कर रहे आरोपी के खिलाफ चकराता राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़िता के परिजन डीएम सोनिका और एसएसपी अजय सिंह से मिले। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच सिविल पुलिस से कराने के निर्देश दिए हैं।
ताकि, तेजी से कार्रवाई हो सके। पीड़िता ने केस दर्ज कराते हुए कहा कि मुकेश खन्ना निवासी रंगियो खेड़ा साबड़ा चकराता से उसकी जान पहचान थी। पीड़िता हरबर्टपुर क्षेत्र में किराये में कमरे में रहती है। आरोपी सात महीने पहले उसके कमरे में आया। आरोप है कि वहां उससे दुष्कर्म किया और इसकी अश्लील वीडियो बना ली।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता बीते छह अप्रैल को अपने गांव गई थी। आरोपी इस दौरान भी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि वहां शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी की यह हरकत गांव के लोगों ने देख ली।
पीड़िता ने इसे लेकर बीते 10 अप्रैल को चकराता तहसील की राजस्व चौकी में तहरीर दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के इस मामले की जांच सिविल पुलिस करेगी। इसके निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story