भारत

पति के 'ग्रह दोष' का इलाज करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Sept 2026 3:11 PM IST
पति के ग्रह दोष का इलाज करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
x
सनसनीखेज मामला.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक 27 वर्षीय विवाहित महिला से कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुद को 'महाराज' बताने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
चंद्रपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटाकड़े ने बताया कि यह घटना चिमूर तहसील के भिसी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पति लंबे समय से बार-बार बीमार पड़ रहे थे। परिवार को बताया गया कि यह समस्या 'ग्रह दोष' के कारण है, जिसके इलाज के लिए उन्होंने शुभम लतारी खंगार नामक व्यक्ति से संपर्क किया।
पुलिस के अनुसार, शुभम खंगार ने खुद को जगन्नाथ महाराज भद्राभेष मंदिर से जुड़ा महाराज बताया। 30 अगस्त को वह अपने दो साथियों सचिन मोडक और तेजस वाकाटे के साथ पीड़िता के घर पूजा करने पहुंचा। आरोप है कि पूजा के दौरान शुभम ने महिला के पति को पूजा का सामान लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। पति के बाहर जाते ही उसने घर में अकेली महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत मिलते ही भिसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शुभम लतारी खंगार (26) और उसके दोनों साथियों सचिन मोडक व तेजस वाकाटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच भिसी पुलिस थाना प्रभारी मंगेश भोगले कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों के शोषण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story