भारत

फुटपाथ पर महिला से रेप, VIDEO बनाने वाला दबोचा गया

jantaserishta.com
7 Sept 2024 4:48 PM IST
फुटपाथ पर महिला से रेप, VIDEO बनाने वाला दबोचा गया
x
मोबाइल बरामद.
उज्जैन: उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में 4 सितंबर को फुटपाथ पर हुए दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलीम प्रकाश नगर नागदा का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया है, जिसमें दुष्कर्म का वीडियो भी मिला है.
आरोपी सलीम ने जिन-जिन लोगों को दुष्कर्म का वीडियो भेजा है, उन सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इस काम में साइबर टीम लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी जानी चाहिए थी. आरोपी ने विकृत मानसिकता के साथ इस घटना को अंजाम दिया है. घटना के आधे घंटे बाद पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और उसकी शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने इसके आधे घंटे बाद ही वीडियो वायरल कर दिया. इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी ने साजिश या फिर बदनाम करने की सोची समझी योजना के तहत ऐसा किया है. हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 72, 77, 293, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि शुक्रवार को उज्जैन से दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता सड़क पर कूड़ा और पन्नी बीनने का काम करती है. आरोपी लोकेश सब्जी व फल का ठेला लगाता है. उसने दिनदहाड़े फुटपाथ पर इस घटना को अंजाम दिया. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लोकेश ने उससे शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया था. वह उसकी बातों में आ गई और उसे धोखे से शराब पिलाई और फिर सड़क किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यह घटना बुधवार 4 सितंबर की दोपहर की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story