भारत

पिस्टल भिड़ाकर घर में महिला से दुष्कर्म, हत्या की धमकी

Rani Sahu
9 Jan 2022 6:16 PM GMT
पिस्टल भिड़ाकर घर में महिला से दुष्कर्म, हत्या की धमकी
x
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में पिस्टल भिड़ाकर महिला से उसके ही घर में गायघाट के एक दबंग ने दुष्कर्म किया

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में पिस्टल भिड़ाकर महिला से उसके ही घर में गायघाट के एक दबंग ने दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। घटना शनिवार रात की है। वारदात के बाद पीड़िता रात में ही महिला थाने पहुंची, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। इससे वह वापस लौट आयी। उसने रविवार को अहियापुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि गायघाट के मकरंदपुर गांव का आरोपित पहले भी उसके साथ घटना कर चुका है, लेकिन डर से मुंह नहीं खोली। शनिवार की रात वह घर में अकेली थी। तभी बाइक से वह पहुंचा और पिस्टल भिड़ाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी।
महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपित दबंग व अपराधी प्रवृति का है। पहले भी आपराधिक कांडों में जेल जा चुका है। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अहियापुर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। पीड़िता ने वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित के संबंध में गायघाट पुलिस से सत्यापन कराया जा रहा है।


Next Story