भारत

फाइव स्टार होटल में महिला का रेप, बड़े व्यापारी के बेटे ने वाइन में मिलाई नशे की दवा

jantaserishta.com
30 July 2021 9:41 AM IST
फाइव स्टार होटल में महिला का रेप, बड़े व्यापारी के बेटे ने वाइन में मिलाई नशे की दवा
x

DEMO PIC

मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में एक बड़े व्यापारी के बेटे अविन अग्रवाल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है. मुंबई के अंधेरी में रहने वाली 30 साल को महिला ने एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक, दोनो की दोस्ती डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया.

पीड़िता ने पुलिस को अपने स्टेटमेंट में बताया कि 26 जुलाई को वरली के एक फाइव स्टार होटेल (फोर सीजन) में महिला के साथ बलात्कार हुआ. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था जहां पर वाइन में नशे की दवा मिलाकर उसे पिलाई गई. महिला अपने होश में नहीं थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसका बलात्कार किया.
महिला की शिकायत के आधार पर वर्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 328 के तहत मामला दर्ज किया है. पहले यह मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था बाद में इसे वर्ली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story