भारत

बंदूक की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 Sep 2023 12:25 PM GMT
बंदूक की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
फाजिल्का। बंदूक की नोक पर एक महिला से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति ने बताया कि उनके ही गांवों के व्यक्ति ने उसके पत्नी के साथ 3 साल पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद से ही व्यक्ति उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता आ रहा था जिससे परेशान होकर पत्नी ने एक साल पहले परिवार वालों को इस बारे बताया। पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। मृतका के पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी गत दिन लस्सी लेने गई थी तो आरोपी ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
Next Story