Top News

महिला के साथ बलात्कार फिर हत्या, दरिंदा निकला पहचान वाला

18 Jan 2024 1:45 AM GMT
महिला के साथ बलात्कार फिर हत्या, दरिंदा निकला पहचान वाला
x

गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला का शव 13 जनवरी को भोंडसी गांव के पास पहाड़ी इलाके में पड़ा …

गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला का शव 13 जनवरी को भोंडसी गांव के पास पहाड़ी इलाके में पड़ा मिला था। आरोपी और पीड़िता दोनों एक दूसरे को जानते थे।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजपुरा गांव के निवासी जीवन अहरवाल (28) और सागर जिले की मूल निवासी महिला, एक-दूसरे को तब से जानते थे जब वे मजदूर के रूप में काम करते थे। हालांकि बाद में आरोपी ने फल बेचना शुरू कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अहरवाल ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ बलात्कार किया था और वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, इसलिए उसने उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा कि 7 जनवरी को वह महिला को मंदिर दिखाने के बहाने भोंडसी की पहाड़ियों पर ले गया। उसने उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने विरोध किया और शिकायत दर्ज करने की धमकी दी, तो उसने पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

13 जनवरी को वन रेंजर ने पुलिस को भोंडसी के पहाड़ी इलाके में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के शव की पहचान एक दिन बाद उसके पति ने की।

14 जनवरी को भोंडसी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी जीवन को मंगलवार रात एसपीआर रोड के पास से गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बुधवार को कहा, "हमने आरोपी को आज शहर की अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।"

    Next Story