भारत

महिला रेलवे गेटकीपर से मारपीट, चेहरे पर पत्थर मारा फिर रेलवे ट्रैक पर घसीटा

jantaserishta.com
17 Feb 2023 12:53 PM IST
महिला रेलवे गेटकीपर से मारपीट, चेहरे पर पत्थर मारा फिर रेलवे ट्रैक पर घसीटा
x
जानें पूरा मामला.
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु में शेनकोट्टई के पास पूर्विका छत्रम में एक महिला गेटकीपर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। घटना गुरुवार रात आठ व नौ बजे के बीच की है। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला पर उस समय हमला किया गया, जब वह सुनसान जगह स्थित रेलवे स्टेशन के गार्ड रूम में थी। केरल के कोल्लम की रहने वाली महिला ने कहा कि उसके चेहरे पर पत्थर मारा गया और फिर उसे रेलवे ट्रैक से घसीटा गया।
पुलिस ने कहा कि हमलावर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलने में सफल रही और सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन भाग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमले के पीछे अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story