महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बेटी का आरोप- जेल के अंदर साजिश

मंडल कारा में बंद एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बीमारी का इंजेक्शन लेने के बाद महिला के शरीर में रियेक्शन होने से तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है। उधर, मृतका की बेटी का आरोप है कि जेल के अंदर ही साजिश रचकर सच्चाई को छुपाने के लिए उसकी मां को मार डाला गया है। उसकी मां बिल्कुल स्वास्थ थी। शाम सात बजे किसी ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजन के साथ अस्पताल पहुंची तो तबतक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। हालांकि जेल प्रशासन या संबंधित थाना पुलिस ने उसे मां के बीमार होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





