भारत

नसबंदी के बाद महिला गर्भवती, विभाग ने जांच की कही बात

jantaserishta.com
14 July 2023 10:51 AM IST
नसबंदी के बाद महिला गर्भवती, विभाग ने जांच की कही बात
x

DEMO PIC 

जांच एक कमेटी करेगी।
जमुई: बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड में नसबंदी के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। अब स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर उचित कारवाई करने की बात कर रहा है। विभाग का कहना है कि इसकी जांच एक कमेटी करेगी।
यह मामला छापा पंचायत के कोडवाडीह के रहने वाली रेखा देवी का है। रेखा देवी पहले से ही दो पुत्र और दो पुत्री की मां है। बीते वर्ष17 नवम्बर को रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर शिविर लगाया था। इसमें रेखा देवी ने बंध्याकरण ऑपरेशन करवाया और उसके बाद वह अपने घर चली गईं थी। महिला को बीते दो माह के बाद पता चला कि वह फिर से गर्भवती हो गई। महिला ने अल्ट्रासाउंड भी करवाई, इसमें दो माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रही है।
उधर, जमुई के सिविल सर्जन कुमार महेंद्र प्रताप ने आईएएनएस को बताया कि यह एक ऑपरेशन है, इसमे एक प्रतिशत असफल होने की गुंजाइश रहती है। जमुई में भी ऐसा मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिला में इसके लिए एक समिति है जो मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मुआवजे का भी प्रावधान है। दंपति की इच्छा अनुसार आगे की कारवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story