भारत

महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने किया रेप, सरकारी क्वार्टर में हुए घिनौने वारदात से मचा हड़कंप

Nilmani Pal
26 Sep 2021 8:36 AM GMT
महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने किया रेप, सरकारी क्वार्टर में हुए घिनौने वारदात से मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

जांच जारी

झारखण्ड। अति सुरक्षित समझे जाने वाले जैप-3 परिसर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी स्व. दिनेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी की मां सरस्वती देवी जैप में ही महिला आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति पति की मृत्यु के पश्चात अनुकंपा के आधार पर हुई है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी चुपके से घर में प्रवेश कर गया और घटना को अंजाम दिया। पीड़िता भी जैप परिसर में ही रहती है। मां बाहर काम करती है। उसके लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई।

मां ने इसकी जानकारी जैप अधिकारियों को दी तथा बेटी के साथ रात में ही थाना पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को पीड़िता का 164 के तहत पुलिस ने बयान दर्ज कराया। घटना से नाराज समादेष्टा ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी की मां को जैप परिसर स्थित क्वार्टर खाली करने का आदेश दिया है। मां ने इसकी जानकारी जैप अधिकारियों को दी तथा बेटी के साथ रात में ही थाना पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को पीड़िता का 164 के तहत पुलिस ने बयान दर्ज कराया। घटना से नाराज समादेष्टा ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी की मां को जैप परिसर स्थित क्वार्टर खाली करने का आदेश दिया है।


Next Story