भारत
महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
9 Feb 2023 11:24 AM IST

x
मचा हड़कंप.
कटिहार (आईएएनएस)| बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। बिहार में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास बुधवार की देर शाम पावर प्लांट के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
मृतका की पहचान मुंगेर की रहने वाली प्रभा भारती के रूप में हुई है जो फिलहाल पुलिस लाइन कटिहार में कार्यरत थी। छानबीन के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतका मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के समय वह अकेले थी या किसी और के साथ थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
घटनास्थल से महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल और बैग बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। कुछ लोग इसे प्रेम संबंध से भी जोड़कर देख रहे हैं।
Tagsकटिहारकटिहार न्यूज़कटिहार पुलिसमहिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्याहत्याबिहारKatiharKatihar NewsKatihar Policefemale policeman shot deadmurderBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





