भारत

महिला पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला, सरकारी अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
23 April 2022 2:52 PM IST
महिला पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला, सरकारी अस्पताल में भर्ती
x
एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

चेन्नई: चेन्नई के तिरुनेलवेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कल रात (शुक्रवार) एक महिला असिस्टेंट इंस्पेक्टर पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया. असिस्टेंट इंस्पेक्टर मार्गरेट थेरेसा, सुथामल्ली क्षेत्र के पास एक मंदिर में चल रहे समारोह के लिए रात की ड्यूटी पर थीं. इस बीच महिला पुलिस से अरुमुगम नाम के व्यक्ति ने बहस शुरू कर दी.

इसके बाद अरुमुगम ने महिला पुलिस के गाल, गर्दन और छाती पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. महिला पुलिस को तुरंत तिरुनेलवेली सरकारी अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उस शख्स को पकड़ लिया गया. बाद में पता चला कि मार्गरेट ने पिछले महीने की शुरुआत में उस व्यक्ति को नशे में गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा था. इसी से नाराज होकर उसने महिला अधिकारी पर अपना गुस्सा निकाला और हमला कर दिया.
सीएम एमके स्टालिन ने महिला अधिकारी से फोन पर बात की और उन्हें अच्छे चिकित्सा उपचार देने को लेकर आश्वासन दिया. स्टालिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने सहायक एसिस्टेंट इंस्पेक्टर मार्गरेट थेरेसा से संपर्क किया, जिस पर तिरुनेलवेली में हमला किया गया था. मैंने उसके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना. हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मैंने सलाह दी है कि मार्गरेट थेरेसा का बेहतरीन इलाज किया जाए. आमतौर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब नशे में गाड़ी चलाने पर पुलिस द्वारा चालान किया जाता है. लेकिन, बहुत कम ऐसा होता है कि कार्रवाई से नाराज होकर किसी व्यक्ति ने रंजिश में हमला कर दिया हो.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story