भारत
केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंची महिला तीर्थयात्री से छेड़छाड़, चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगाओं पर कसा शिकंजा
jantaserishta.com
5 July 2024 10:44 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
चौंकाने वाली खबर.
रुद्रप्रयाग: 10 मई से शुरू चारधाम यात्रा में देश के कई राज्यों से भक्तजन दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। पिछले 50 दिनों की यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का नया रिकॉर्ड भी बना है। इसी के बीच केदारनाथ धाम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला तीर्थ यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला तीर्थ यात्री की शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत ही ऐक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदारनाथ यात्रा पर आई महिला के साथ दो दरोगाओं ने छेड़छाड़ की। महिला की सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दरोगाओं के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी इंजार्च केदारनाथ और दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। बीते साल मई में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ आई थी। महिला के रहने की व्यवस्था के लिए महिला के किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया।
चौकी इंचार्ज के निर्देश पर केदारनाथ में तैनात दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ठहराया। आरोप है कि दरोगाओं ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को शिकायत पहुंचाई।
इधर, पुलिस के अनुसार महिला ने जो नाम बताए गए वे अलग थे। जिससे जांच में समय लगा। एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि 28 जून को मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी चौकी इंचार्ज और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
चारोधामों की शुरुआत होने के साथ ही तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ दर्शन करने को उमड़ रही है। देश के कई राज्यों से केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। विदित हो कि मॉनसून में हेली सेवा को रोक दिया गया है।
केदारनाथ के बाद बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में दर्शन करने को लोग पहुंच रहे हैं। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
Tagsचारधाम यात्राकेदारनाथ धाममहिला तीर्थ यात्रीदरोगा सस्पेंडChardham YatraKedarnath Dhamwomen pilgrimsinspector suspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





