भारत

महिला अधिकारी को धमकी दी, जीएसटी निरीक्षक दबोचा गया

jantaserishta.com
24 Sept 2022 8:46 AM IST
महिला अधिकारी को धमकी दी, जीएसटी निरीक्षक दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा

थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।
नोएडा: नोएडा में एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि जीएसटी निरीक्षक ने उसे व्हाट्सऐप पर अपमानजनक संदेश भेजे और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर 20 सितंबर को फेझ-3 थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद से जीएसटी निरीक्षक फरार चल रहा था।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक निरीक्षक को अपनी एक वरिष्ठ सहयोगी को 'अनुचित, अपमानजनक' संदेश भेजने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को यहां गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उपायुक्त स्तर की अफसर की शिकायत के आधार पर मामले में 20 सितंबर को फेज-3 थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन सीजीएसटी निरीक्षक तब से फरार था।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, नोएडा की एक सीजीएसटी उपायुक्त हैं और शहर के सेक्टर 121 में रहती हैं और उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके अधीनस्थ निरीक्षक ने उन्हें व्हाट्सऐप पर अनुचित, अपमानजनक संदेश भेजा है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने संदेशों में उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।''
अधिकारी ने कहा, ''अफसर ने दावा किया कि उन्हें निरीक्षक से हानि की आशंका है और उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद से ही फरार आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।''
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506 और 509 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story