कोरोना से महिला अधिकारी की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद तोड़ा दम

देवास के सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ खदीजा शेख कोरोना महामारी की शिकार हो गईं। शनिवार को इंदौर के अस्पताल में शेख ने आखिरी सांस ली। डॉ शेख सात महीने की गर्भवती थीं और मैटरनिटी अवकाश पर चल रही थीं। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गईं। उन्हें इंदौर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। वह सात दिन से वेंटिलेटर पर थी। दो साल पहले ही वह ब्लड बैंक की अधिकारी बनी थीं। देवास के करीम कृपा रेस्टोरेंट के जमील शेख की बेटी थीं, उनका विवाह एक साल पहले इंदौर के एक टीचर से हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





