भारत

युवती की चाकू से गोदकर हत्या, पूर्व प्रेमी पर आरोप

jantaserishta.com
19 Oct 2021 2:20 PM IST
युवती की चाकू से गोदकर हत्या, पूर्व प्रेमी पर आरोप
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में एक 22 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे युवती के प्रेमी का हाथ होने का शक है, जो उससे एकतरफा प्यार करता था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह उत्तम नगर के मटियाला रोड पर 22 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान डॉली बब्बर के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ ई ए/14 ओम विहार, उत्तम नगर में रहती थी।
आज सुबह घर से निकलने से पहले डॉली ने अपने माता-पिता से कहा था कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने जा रही है और कुछ देर बाद पुलिस को उसका शव मटियाला रोड के पास मिला। इस हत्याकांड में तीन युवकों के शामिल होने की आशंका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story