भारत

बाप रे! महिला का मर्डर, साइकिल पर लाश ले जा रहा था टेलर, लेकिन...

jantaserishta.com
25 Aug 2025 3:37 PM IST
बाप रे! महिला का मर्डर, साइकिल पर लाश ले जा रहा था टेलर, लेकिन...
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के डाबरी इलाके में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव को नाले में फेंकने की कोशिश करने के आरोप में 35 साल के एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है. बिंदापुर निवासी मृतका की मां ने 21 अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, '23 अगस्त को दोपहर करीब 2.54 बजे डाबरी पुलिस स्टेशन में एक शव मिलने की सूचना पर एक पीसीआर कॉल आई. शुरुआती जांच में शव की पहचान लापता महिला के रूप में हुई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पीड़िता की आखिरी गतिविधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया.
डीसीपी ने आगे कहा, '21 अगस्त को उसे उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सलीम नाम के आरोपी के साथ एक इमारत में घुसते देखा गया था. बाद में, आरोपी को एक छिपा हुआ शव लेकर परिसर से बाहर निकलते देखा गया.
पुलिस के अनुसार, सलीम और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे और नियमित संपर्क में थे. महिला कथित तौर पर उससे बकाया पैसे वापस मांग रही थी, जिस पर दोनों में बहस हुई. अधिकारी ने कहा, 'गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और फिर शव को मोटरसाइकिल पर रखकर डाबरी के एक नाले में फेंकने की कोशिश की. हालांकि, इस दौरान शव फिसल गया, जिससे लोगों का ध्यान उसकी ओर गया. तभी सलीम मौके से फरार हो गया.'
डाबरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश के लिए कई टीमें हरदोई भेजी गईं. अधिकारी ने कहा, 'लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है कि क्या अपराध में कोई और शामिल था.' पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story