भारत

डायन के आरोप में महिला की हत्या, चार घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Oct 2026 5:09 PM IST
डायन के आरोप में महिला की हत्या, चार घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन के आरोप में 46 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। कराईकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। मृतका की पहचान रेंदाई सुम्बरुई के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। मृतका के पति साधुचरण सुम्बरुई की लिखित शिकायत पर कराईकेला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपियों ने रात में महिला के घर पर हमला किया। उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए डंडों से वार किए और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल डंडा जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुधु होनहागा, मार्टिन दिग्गी, मारतुस होनहागा और मधुसूदन होनहागा के रूप में हुई है। चारों पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के जोनुवा गांव के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास और आपसी रंजिश की आशंका सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक की पत्नी कुछ समय से बीमार थी। उसे संदेह था कि महिला ने उसकी पत्नी पर जादू-टोना किया है। इसी शक में हत्या किए जाने की आशंका है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) तथा झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001 की धाराओं 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस की छापेमारी टीम में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन, पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता संजीत कुमार और थाने के रिजर्व जवान शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story