भारत
NATIONAL हाइवे के पास महिला की हत्या, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
jantaserishta.com
23 Jun 2024 7:03 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
PALI पाली: राजस्थान के पाली में बिलाड़ा हाइवे के पास मिली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. सोजत सिटी के बिलाड़ा हाइवे पर विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 35 साल की विवाहिता का शव सड़क किनारे पड़ा था. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है की इस प्रकरण में तीन लोगों का हाथ था, जिसमें से दो आरोपियों को सोजत थाना पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है.
विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर उसका शव सोजत-बिलाड़ा रोड पर फेंककर भागने के ब्लाइंड मर्डर केस में पाली पुलिस के हाथ ठोस सबूत हाथ लगे हैं. जांच में ये बात सामने आई है की पीड़िता वर्षा उत्तराखंड की रहने वाली थी. पुलिस ने बताया की वर्षा का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पति विशाल ने ही किया है. विशाल ने ही उसे गोली मारी थी, जबकि दूसरे आरोपी पति के दोस्त मोहित ने वर्षा का गला दबाया था.
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है की विशाल के मोहित की बहन के साथ अनैतिक संबंध थे और मृतका वर्षा इसका विरोध करती थी. इसको लेकर कुछ दिन पहले वर्षा ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और वह अपने मायके में रह रही थी, लेकिन विशाल के मनाने पर वह वापस अपने ससुराल रहने लगी. विशाल अपनी पत्नी वर्षा को घुमाने के बहाने राजस्थान लाया था. इनके साथ दो और शख्स थे.
इन दो लोगों में से एक मोहित नाम का व्यक्ति है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है. जांच में ये बात सामने आई है की तीसरे आरोपी वकील ने ही सारी प्लानिंग की गई थी. वह अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसे सोजत सिटी पुलिस फिलहाल ढूंढ रही है. जांच में ये बात भी सामने आई है की आरोपी विशाल को वर्षा से इतनी नफरत थी की उसने मोहित के उसका गला घोंटकर मारने के बाद भी उसे तीन गोलियां मारी थीं. आरोपी वर्षा की हत्या कर उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे.
Tagsमहिला की हत्यापुलिस को मिली बड़ी कामयाबीकामयाबीहत्याहत्या न्यूज़Woman murderedpolice got big successsuccessmurdermurder news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





