
x
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके के कैलाश हिल्स के एक घर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला गुरुवार को सामने आया। मृतका के घर से एक बैट और चाकू बरामद किया गया है।
घटना को लेकर शक है कि आरोपी ने महिला पर बैट और चाकू से हमला किया। वहीं, इस हत्याकांड में चौका देने वाली बात यह है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, वह वहीं मौजूद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।
मृतक महिला की पहचान मीना के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मीना घर के पास में ही एक डॉक्टर के क्लिनिक में पिछले 10 वर्षों से काम करती थी। क्लिनिक के डॉक्टर का नाम मनीष गुप्ता है, जिसके ऊपर आरोप है कि उसने महिला के सिर पर पहले बैट मारा और उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
इन आरोपों के बाद डॉक्टर मनीष गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर डॉक्टर ने आरोप लगाया कि महिला उसके ऊपर काला जादू कर रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच और डॉक्टर से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, घर के अंदर महिला की संदिग्ध हत्या होने से स्थानिए लोगों में डर और दहशत का माहौल है।
बता दें कि हत्या का एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला बुधवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से सामने आया, जहां पति पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को दादरी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिटहेरा निवासी अनूप ने अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहित और कविता ने करीब नौ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे, लेकिन किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है।
Tagsदक्षिण-पूर्व दिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज़हत्याडॉक्टरSouth-East DelhiDelhi NewsDelhi PoliceCrime NewsMurderDoctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





