भारत

OMG! महिला की हत्या, खेत में हुई वारदात, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
26 Jan 2023 8:05 AM IST
OMG! महिला की हत्या, खेत में हुई वारदात, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला.
झांसी: यूपी (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले में सोमवार को महिला की हत्या हुई थी. पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी की रस्सी के गला घोंट कर हत्या कर दी थी. उसे पत्नी के चरित्र पर शक था.
दरअसल, झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गांगोनी में सोमवार को खेत पर रजनी पाल नाम की लाश मिली थी. उसकी रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी थी.
पुलिस ने गांव वालों और मृतक महिला के पति सूरजभान सहित ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ की थी. इस दौरान पुलिस को महिला के पति की बातों पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई.
रक्सा थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक पति सूरजभान पाल को पत्नी रजनी के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि पत्नी का गांव के ही किसी युवक से अवैध संबंध है. इसके चलते पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ था.
घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद सूरजभान पत्नी रजनी को लेकर खेत पर काम करने के लिए ले गया था. सूरजभान ने मौका पाकर चारा बांधने वाली रस्सी से रजनी का गला घोंट दिया था. जब रजनी की मौत हो गई तब वह वहां से भाग निकला था.
रक्सा थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था. जब डॉग को वारदात में उपयोग की गई रस्सी सुंघाई गई थी तो उसे सूंघने के बाद डॉग सीधे आरोपी पति सूरजभान के पास पहुंचा था. यहीं से पुलिस को सूरजभान पर शक होने लगा था. फिर पूछताछ के दौरान उसका झूठ पकड़ा गया और उसने पत्नी रजनी की हत्या की बात कबूल कर ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story