
x
फैली सनसनी
हिसार। हरियाणा के हिसार के गंगवा गांव में 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर मिला। रात को वह पेशाब के लिए घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। वापस नही आई तो उसके पति ने बाहर आकर देखा तो महिला मृत हालत में पड़ी मिली। महिला द्वारा पहने गए जेवर गायब मिले। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी लोकेंद्र सिंह भी महिला की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी व सीन आफ क्राइम व सीआईए इंचार्ज प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचकर गए। महिला की मौत को लेकर छानबीन जारी है।
मृतक महिला के पति संतलाल ने बताया कि वह गंगवा का रहने वाला है। उसकी कोई औलाद नही है और अपनी पत्नी राममूर्ति के साथ अकेला रहता था। 5 मार्च की रात 11 बजे को उसकी पत्नी पड़ोस में रह रहे विनोद के घर उसकी मां व पत्नी के पास बातचीत के लिए गई थी। रात करीब 12 बजे राममूर्ति घर आकर सो गई थी। सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी घर के बाहर बने शौचालय में पेशाब करने के लिए गई थी। लेकिन काफी समय के बाद भी वापस नही आई। सुबह 5 बजे वह घर से बाहर निकला तो देखा कि घर के बाहर पत्नी राम मूर्ति शौचालय में अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। संतलाल ने बताया कि गौर से देखने पर उसकी पत्नी के हाथ व गले पर निशान थे। वही हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी। कानों से सोने के 15 ग्राम के टोपस, गले में सोने की 2 तबीजी व पैरों में पहनी हुई 12 तौला चांदी की पाजेब गायब मिली।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story