भारत

अंधविश्वास के नाम पर महिला की हत्या, गर्म लोहे का किया गया इस्तेमाल

jantaserishta.com
15 Oct 2021 12:18 PM IST
अंधविश्वास के नाम पर महिला की हत्या, गर्म लोहे का किया गया इस्तेमाल
x
जानिए पूरा मामला.

द्वारका: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला को कथित तौर पर लोहे के गर्म चेन से पीटने और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी मिली है कि जादू-टोना करने वाले एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय एक महिला को 'देवता के प्रकोप से मुक्त करने के नाम पर' इस घटना को अंजाम दिया. उस शख्स ने लोहे की गर्म चेन से उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं महिला के रिश्तेदारों पर भी पिटाई करने का आरोप है. पुलिस ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है.

पुलिस निरीक्षक पीबी गढ़वी ने कहा कि बुधवार को हुई इस कथित घटना से जुड़े पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. FIR के अनुसार, मीठापुर तालुका के आरामभाडा गांव निवासी रमीला सोलंकी और उसका पति बाला नवरात्रि मनाने के लिए द्वारका शहर के नजदीक ओखामंडी गांव में आए थे.
अधिकारी ने बताया, ''रमीला अचानक हिलने लगी और ऐसे व्यवहार करने लगी जैसे उस पर भूत आ गया है. झाड़-फूंक करने वाले रमेश सोलंकी ने अन्य लोगों से कहा कि उसे क्रोधित देवता के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए पीटें. उसने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने रमीला को नहीं पीटा तो वह हर किसी को मार देगी. आरोपियों ने जलती लकड़ी से उसकी पिटाई शुरू कर दी.'
उन्होंने बताया, इसके बाद आरोपियों ने लोहे की गर्म से चेन से उसकी बारी-बारी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई. रमीला के पति की शिकायत पर पुलिस ने रमेश सोलंकी और महिला के रिश्तेदार अर्जुन सोलंकी, वेरसी सोलंकी, मनु सोलंकी और भावेश सोलंकी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story