भारत

महिला की हत्या: शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिला, सनसनीखेज हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश

jantaserishta.com
22 May 2024 8:52 AM IST
महिला की हत्या: शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिला, सनसनीखेज हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश
x
मस्जिद में महिला की हत्या का जल्द खुलासा होगा।
आगरा: आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास मस्जिद में रविवार को महिला की हत्या का जल्द खुलासा होगा। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में पुलिस को हत्याकांड से संबंधित अहम जानकारियां मिली हैं। वह आगरा कॉलेज का छात्र है। पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्याकांड का कारण जानने के साथ ही उससे जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
ताज पूर्वी गेट से नगला पैमा जाने वाले मार्ग पर पुलिस बैरियर से 100 मीटर की दूरी पर लकड़हारा मस्जिद है। रविवार की दोपहर मस्जिद में 38 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिला था। महिला का शव जिस अवस्था में मिला, उसके साथ दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस महिला के पर्स में मिले फोटो के आधार पर बिल्लोचपुरा के आमिर के घर पहुंची थी। वहां से महिला का नाम-पता हासिल कर उसके घर तक पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल मस्जिद से साक्ष्य जुटाने के लिए उसे सील कर दिया था।
पुलिस ने नगला पैमा स्थित पुलिस बैरियर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले थे। इसमें महिला सुबह साढ़े नौ बजे संदली मस्जिद से निकलती दिखाई दी थी। यहां से 150 मीटर दूर लकड़हारा मस्जिद में उसका शव मिला था। फुटेज से शक के दायरे में आए खैराती टोला के युवक को पुलिस ने पकड़ा है। संदिग्ध आगरा कॉलेज का छात्र है। उससे पूछताछ में पुलिस को हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। जिसकी मदद से वह पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है। संदिग्ध से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर वह घटनास्थल के अलावा अन्य जगहों से साक्ष्यों को जुटा रही है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा है। इसके अलावा उसने महिला के मोबाइल की काल डिटेल निकाली। इसमें कई लोगों के नंबर थे, इससे भी पुलिस को सुराग मिला। मंगलवार को पुलिस ने महिला की बेटी और भाई से विस्तृत जानकारी ली। काल डिटेल में आए मोबाइल नंबरों के बारे में पूछा। परिवार के लोग इनमें कई नंबरों के बारे में नहीं जानते थे। परिजनों का कहना था कि महिला मस्जिद में सफाई के लिए जाते समय मोबाइल घर पर ही छोड़ जाती थी। वह मोबाइल पर भी लोगों से बहुत कम बातचीत करती थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story