भारत

महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पति की 'हत्या' की, रास्ते से हटाया

jantaserishta.com
27 July 2023 4:38 PM IST
महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पति की हत्या की, रास्ते से हटाया
x
ग्रामीणों ने महिला और उसके बेटे को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी।
भुवनेश्वर: ओडिशा के भद्रक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से कथित तौर पर चाकू मारकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश कुमार महला के रूप में हुई है। यह घटना भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनितिया पंचायत के महला साही की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में सुरेश की पत्नी संजुलता और नाबालिग बेटे ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश दर्द से चिल्लाता हुआ अपने घर से बाहर निकला और फिर सड़क पर गिर गया। जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
बाद में ग्रामीणों ने महिला और उसके बेटे को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लिया और संजुलता तथा उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया।
घटना में आरोपी महिला संजुलता महला और उसका नाबालिग बेटा भी घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे का सही कारण मां-बेटे से पूछताछ के बाद पता चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story