भारत

लूटपाट के दौरान महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
19 July 2025 2:57 PM IST
लूटपाट के दौरान महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी पुलिस पर सवाल उठा रहा है.
पटना: बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी पुलिस पर सवाल उठा रहा है। पुलिस भी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी है। हालिया मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां लूटपाट के नियत से एक घर में घुसे लोगों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी और फरार हो गए।
पुलिस अब सभी तकनीक की मदद से मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला फुलवारी शरीफ के आदर्श नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। करीब दो से तीन बजे रात को लूटपाट के नियत से कुछ लोग एक घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (65) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अपराधियों ने गैस कटर से दरवाजे को काटा है और फिर घर में दाखिल हुए हैं।
इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस सहित नगर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) भानु प्रताप सिंह और फुलवारी शरीफ के पुलिस उपाधीक्षक भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
नगर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी वैज्ञानिक तरीकों से मामले की अनुसंधान कर रही है। शुरुआत में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हमलावर शांति देवी का ही कोई बहुत करीबी है, जिसे इनके हर रूटीन की जानकारी है।
उन्होंने कहा कि दरवाजे को बहुत ही बारीकी से काटकर व्यवस्थित रखा गया। कमरे में अलमारी को भी घटना के बाद बंद किया गया। उन्होंने कहा कि घटना कितने बजे की है, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल जाएगा। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story