भारत

जमीन विवाद में गला रेतकर महिला की हत्या

jantaserishta.com
31 Oct 2022 11:40 AM IST
जमीन विवाद में गला रेतकर महिला की हत्या
x
गला कटा हुआ शव खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी।
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में 50 वर्षीय महिला की उसके पड़ोसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे तीन घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ के पुलिस उपायुक्त एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि यह घटना रजौली गांव में हुई। मृतक की पहचान शहीदा बानो के रूप में हुई, जो रविवार को अपने घर से कुछ दूरी पर अपने खेत में काम कर रही थी।
स्थानीय लोगों ने उसका गला कटा हुआ शव खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी सलीमुद्दीन अपने परिवार के साथ उसी गांव में महिला के पड़ोस में रहता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शहीदा और सलीमुद्दीन के बीच शनिवार रात जमीन को लेकर विवाद हो गया था और कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था।
शहीदा की हत्या के बाद सलीमुद्दीन अपने घर से लापता हो गया और बाद में उसे पास के खेतों में छिपा पाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सलीमुद्दीन का अक्सर ग्रामीणों के साथ विवाद हो जाता है।
पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story