भारत
घर में महिला की गला रेतकर हत्या, बेटी और उसका नाबालिग प्रेमी निकले आरोपी, इस बात से थे गुस्सा
jantaserishta.com
18 May 2025 4:08 PM IST

x
फैली सनसनी.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसकी ही नाबालिग बेटी ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर की थी.
दरअसल, कुछ दिन पहले चिनहट के एक घर में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस जघन्य वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका की बेटी का एक नाबालिग युवक से प्रेम संबंध था. वर्ष 2024 में दोनों घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद चिनहट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था. लड़की के वापस आने के बाद उसकी मां ने उस पर निगरानी बढ़ा दी थी और लड़के से मिलने-जुलने पर सख्त पाबंदी लगा दी थी. इसी बात से नाराज होकर प्रेमी युवक ने घर में घुसकर पहले महिला का मुंह दबाया और फिर शीशे के टुकड़े से उसका गला रेतकर हत्या कर दी.
इस वारदात में लड़की ने भी उसकी मदद की. पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा. इस मामले ने एक बार फिर नाबालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और पारिवारिक संवाद की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





