भारत
दवा का ओवरडोज देकर महिला की हत्या: कंपाउंडर ने दोस्त को भी मारने की बात कबूली, इलाके में सनसनी
jantaserishta.com
24 Nov 2025 5:13 PM IST

x
खुलासा हुआ.
गिर सोमनाथ: गिर सोमनाथ जिले के वेरावल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने 11 नवंबर को एक महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए 24 साल के पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी श्याम चौहान सिर्फ 10वीं पास है और गांव में अलग अलग डॉक्टरों के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करता था.
11 नवंबर को भावनाबेन चांडेगरा की उनके घर में हत्या हुई थी. शुरुआत में मामला संदिग्ध दिखा क्योंकि घर की मेज पर एक इंजेक्शन मिला था और महिला के हाथ पर सुई का निशान पाया गया था. इसके साथ ही गद्दे पर खून के धब्बे थे और महिला के सोने के गहने भी गायब थे. इन सभी संकेतों से यह साफ हो गया था कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि लूट के उद्देश्य से की गई हत्या है.
जांच में मृतक के घर के पास रहने वाले श्याम चौहान पर पुलिस का शक गया. पुलिस ने उस पर नजर रखी और कुछ ही समय बाद आरोपी चोरी किए गए गहने सोने की दुकान पर गिरवी रखने पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने भावनाबेन को ब्लड रिपोर्ट बनवाने के नाम पर भरोसे में लिया था. उसने कहा था कि वह उनकी थैलेसीमिया जांच रिपोर्ट तैयार कर देगा. इसी बहाने वह उनके घर पहुंचा और खून का नमूना लेने की जगह बेहोशी की दवा का ओवरडोज देकर उनकी हत्या कर दी.
दवा असर करते ही महिला की मौत हो गई और वह गहने लेकर भाग गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी ने चार महीने पहले अपने एक दोस्त को भी मॉर्फिन की गोलियां देकर उसकी हत्या की थी और उसके गहने भी लूट लिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





