भारत

महिला की हत्या, देवर और भतीजों ने दिया वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
30 April 2022 4:30 PM IST
महिला की हत्या, देवर और भतीजों ने दिया वारदात को अंजाम
x

पटना: बिहार के बिहटा में एक मामूली विवाद के बाद राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक सरोज यादव की बुआ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ईंट हटाने के विवाद में उनके अपने देवर और भतीजों ने ही उन्हें पीट-पीटकर मार डाला.

घटना पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव की है. जानकारी के अनुसार मृतक महिला पाली गांव के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली थी और उनका नाम फुलकुमारी देवी था. फूलकुमारी आरजेडी विधायक सरोज यादव की अपनी बुआ थीं.
26 अप्रैल को पुराने मकान की मरम्मत के दौरान ईंट हटाने के विवाद को लेकर उनकी देवर और भतीजों से नोकझोंक हुई थी, इसके बाद देवर और भतीजों ने उन्हें जमकर पीट दिया था जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गईं थीं.
उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उन्होंने आरा ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. पूर्व आरजेडी विधायक सरोज यादव उनके शव को आरा सदर अस्पताल ले आए जहां सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूर्व आरजेडी विधायक सरोज यादव ने बताया कि 26 अप्रैल को ईंट हटाने को लेकर उनकी बुआ का अपने देवर हीरालाल यादव के साथ विवाद हुआ था.
उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान हीरालाल यादव और उनके दो बेटों ने जमकर पिटाई कर दी थी जिसमें उनकी बुआ गंभीर रूप से जख्मी हो गईं थीं.
पटना के दानापुर में एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और आरा ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत की खबर के बाद उनकी बुआ के परिवार में कोहराम मच गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story