भारत

महिला सांसद ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंका, VIDEO

jantaserishta.com
30 Jan 2025 3:46 PM IST
महिला सांसद ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंका, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आज विकासपुरी से 3 गाड़ियों में कूड़ा भरकर आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में सफाई व्यवस्था मुहैया कराने में विफल रही है, इसलिए अब वह अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंकेंगी. इसके बाद पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया.
इस दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है, मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बात करने आई हूं. मैं उनसे कहूंगी कि सुधर जाओ वरना जनता सुधर देगी. मैं न तो उनके गुंडों से डरती हूं और न ही उनकी पुलिस से.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story