
x
मामले में बड़ा अपडेट.
ग्वालियर: लखनऊ से सूरत जा रही एक महिला से कुछ मनचलों ने ट्रेन में छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने उस महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया। दोनों घायल हुए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की रहने वाली महिला सूरत एक्सप्रेस से अपने रिश्तेदार के साथ सूरत जा रही थी। वह ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक उसके सामने आए और फोटो खींचने के साथ अभद्रता करने लगे। जब महिला और उसके रिश्तेदार ने विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी यह वारदात हुई। उसके बाद मनचलों ने उस महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए और घायल होने के साथ बेहोश भी हो गए। सुबह लाइन मैन ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और जयारोग्य चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महिला ने होश आने पर बताया कि ट्रेन मुजफ्फरनगर से चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर स्टेशन में सामने आकर कुछ युवक बैठ गए जो नशे में थे, उसके बाद उन्होंने अभद्रता की और बाद में ट्रेन से फेंक दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





