भारत

नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़, सामने आया IPS का वीडियो

jantaserishta.com
10 Aug 2023 8:34 AM IST
नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़, सामने आया IPS का वीडियो
x
देखें वीडियो.
पणजी: गोवा के डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan ने एक पब में एक महिला से बदसलूकी की. इस सिलसिले में उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है. घटना गोवा के बागा-कैलेंगुट बीच स्थित एक नाइट क्लब की है.
सोमवार देर रात यहां डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan आए हुए थे. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कथित तौर पर शराब पी रखी थी. इस दौरान उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई. महिला ने डीआईजी को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद क्लब में हंगामा हो गया. ये भी पता चला है कि आईपीएस अधिकारी मेडिकल लीव पर थे. सवाल ये भी है कि वो फिर क्लब में क्या कर रहे थे?
बताया जा रहा है कि यह क्लब गोवा के किसी बड़े राजनेता के करीबी का है. लिहाजा इसकी सूचना गोवा के सीएम प्रमोद सावंत तक पहुंच गई. अभी गोवा में विधानसभा सेशन भी चल रहा है. यह मामला विधानसभा में भी उठा.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को सदन को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
इस मामले में गोवा पुलिस विभाग ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है. गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें वो महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आए. बता दें, डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan दिल्ली पुलिस में भी DCP के पद पर रह चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story