
x
DEMO PIC
अश्लील इशारे करने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा।
मुंबई: पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पर ग्रांट रोड स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने 24 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात को आरोपी ग्रांट रोड स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ा और पीड़िता को देख अश्लील इशारे करने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, वह कूदकर भाग निकला।
पीड़िता मलाड की रहने वाली बतायी जा रही है। वह घर लौटने के लिए चर्नी रोड से लोकल ट्रेन में चढ़ी थी। घटना से आहत पीड़िता ने बाद में चरनी रोड पर आरपीएफ और मुंबई सेंट्रल में जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात आरोपी पर भारतीय दंड संहिता 354 के तहत छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। जीआरपी, रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं।
एक अधिकारी ने कहा, पुलिस बल रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर के सीसीटीवी को भी स्कैन कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। यह घटना 15 जून को मस्जिद स्टेशन के पास चलती सेंट्रल रेलवे (सीआर) ट्रेन में 20 वर्षीय कॉलेज लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इसने एक बार फिर मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





