भारत

महिला ने गलती से सिरप समझकर कीटनाशक पी लिया, उसके बाद...

jantaserishta.com
30 May 2022 3:14 PM IST
महिला ने गलती से सिरप समझकर कीटनाशक पी लिया, उसके बाद...
x

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक 74 साल की महिला के कीटनाशक पीने का मामला सामने आया है. महिला की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि महिला ने गलती से सिरप समझकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

नागपुर के अजनी पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक कीटनाशक पीकर जान गंवाने वाली महिला का नाम नागोबाई विजय कोकू है. वह नागपुर के पुराने बाबुलखेड़ा इलाके की रहने वाली थी. बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी.
पुलिस के मुताबिक तबियत खराब होने पर महिला ने गलती से 21 मई को कफ सिरप की जगह कीटनाशक पी लिया. कुछ दिनों तक चले इलाज के बाद आखिरकार रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना में मौत का केस दर्ज कर लिया है.
बता दें कि ऐसा ही एक मामला झारखंड के गढ़वा में भी सामने आया था. 10 मार्च 2021 को यहां एक एक 12 साल के बच्चे ने बिल्ली के लिए रखा गया जहर पी लिया था.
दरअसल, बच्चे के घर पर एक बिल्ली उन्हें काफी परेशान करती थी. बिल्ली के उत्पात के चलते बच्चे की मां ने उसे मारने के लिए दूध में चूहा मारने की दवा मिला दी थी. लेकिन गलती से उस दूध को महिला के 12 साल के बच्चे ने ही पी लिया. बच्चे की हालत बिगड़ने पर फौरन उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी जांन बच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story