भारत

महिला मंत्री को सजा: पुलिसकर्मी से की थी मारपीट, अदालत ने सुनाई इतने महीने जेल की सजा, जुर्माना भी लगाया

jantaserishta.com
16 Oct 2020 9:18 AM IST
महिला मंत्री को सजा: पुलिसकर्मी से की थी मारपीट, अदालत ने सुनाई इतने महीने जेल की सजा, जुर्माना भी लगाया
x
कार चालक और 2 कार्यकर्ताओं को भी दोषी ठहराया है.

महाराष्‍ट्र की एक कोर्ट ने गुरुवार को एक पुलिसकर्मी की पिटाई के आठ साल पुराने मामले में महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर को सजा सुनाई है. कोर्ट ने पुलिसकर्मी की पिटाई के आठ साल पुराने मामले में मंत्री यशोमति ठाकुर को तीन महीने सश्रम कारावास और 15,500 रुपए जुर्माने से दंडित किया है.

अमरावती की स्थानीय कोर्ट ने पुलिसकर्मी की पिटाई के आठ साल पुराने मामले में महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर को तीन महीने सश्रम कारावास और 15,500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है.

जिला और सत्र अदालत ने को इस मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्री के ड्राइवर सहित तीन अन्य लोगों को भी दोषी करार देते हुए उन्हें तीन महीने सश्रम कारावास की सजा सुनाई. न्यायाधीश उर्मिला जोशी ने प्रत्येक पर 15,500-15,500 रुपए जुर्माना भी लगाया है.

अदालत ने कहा कि कांग्रेस नेता ठाकुर और तीन अन्य को जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में एक महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.

न्यायाधीश जोशी ने वन-वे लेन पर वाहन रोकने पर पुलिसकर्मी की पिटाई करने के संबंध में मंत्री ठाकुर, उनके ड्राइवर और दो कामगारों को दोषी करार दिया.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना अमरावती जिले के राजापेठ थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी इलाके में 24 मार्च, 2012 को शाम करीब सवा चार बजे हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story