भारत

एसपी से मिली महिला, पुलिसकर्मी पर लगाया चौंकाने वाला आरोप

jantaserishta.com
20 Aug 2023 11:47 AM IST
एसपी से मिली महिला, पुलिसकर्मी पर लगाया चौंकाने वाला आरोप
x

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो दिखाया और आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दारोगा पर गंभीर आरोप लगा है. एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि दारोगा उसके घर में जबरन घुसकर तलाशी लेने लगा. जब उसने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया तो दारोगा धमकी देने लगा. इसके बाद वर्दी की धौंस दिखाकर मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, यह मामला सदर कोतवाली अंतर्गत गांधीनगर का है. आरोप है कि यहां 15 अगस्त की रात नई बस्ती चौकी इंचार्ज नवाब सिंह देर रात करीब एक बजे एक महिला के कमरे में घुस गए. जब इस बारे में महिला की सास को पता चला तो सास ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगी. यह देख चौकी इंचार्ज ने अपने दो सिपाहियों को मौके पर बुला लिया.
साथी सिपाहियों को बुलाने के बाद दारोगा ने गेट खुलवाया. इसके बाद महिला के परिजनों को जांच के लिए आने को कहा. साथ ही वर्दी की धौंस दिखाकर धमकी देते हुए दारोगा फरार हो गया. वहीं, अन्य दो पुलिसकर्मी महिला और उसके परिजनों का वीडियो बनाने लगे और जांच की बात कहने लगे.
इस मामले को लेकर पीड़ित बुजुर्ग महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. उसने मोबाइल में कैद नई बस्ती चौकी इंचार्ज नवाब सिंह का वीडियो दिखाया और आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत मिली है. उन्होंने एक वीडियो भी आरोपी दारोगा का दिया है. इस वीडियो की जांच के लिए टीम गठित की गई है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story