भारत
फाइव स्टार होटल में महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला एक साल पुराना
jantaserishta.com
5 Oct 2024 9:18 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकारों की तरफ से तमाम तरह के दावे किए जाते रहते हैं. बावजूद इसके महिलाओं के साथ आए दिन रेप और गैंगरेप की खबरें आती रहती हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है. इसका अंदाजा शनिवार को आई एक खबर से लगाया जा सकता है. दरअसल, यहां पर एक महिला ने दुष्कर्म को लेकर FIR दर्ज कराई है. जिसके मुताबिक एक फाइव स्टार होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया.
महिला ने दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले अमित नाम के युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. मामला करीब एक साल पुराना है, लेकिन एफआईआर 3 अक्टूबर को दर्ज हुई है. महिला ने अपनी लिखित शिकायत मे बताया कि पिछले साल उसके पति की मौत हो गई थी. जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमित नाम के युवक से हुई थी, जिसका साउथ दिल्ली में व्यवसाय है.
महिला का कहना है कि पिछले साल दिसंबर मे अमित ने उसे फाइव स्टार होटल बुलाया था और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता की शिकायत पर 3 अक्टूबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





