भारत

20 साल से बिस्तर पर पड़ी महिला पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज, होगी जांच

jantaserishta.com
12 Jan 2023 10:16 AM IST
20 साल से बिस्तर पर पड़ी महिला पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज, होगी जांच
x
ग़जब हो गया.
मेरठ (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस ने 20 साल से बिस्तर पर पड़ी एक महिला पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 53 वर्षीय महिला अलीशा बेगम 20 वर्षों से दृष्टि हानि सहित कई स्वास्थ्य विकारों के कारण बिस्तर पर पड़ी हैं। उसका वजन लगभग 130 किलो है और वह खुद चल नहीं सकतीं। पुलिस रिकॉर्ड में दावा किया गया है कि वह एक गैंगस्टर है।
खबरों के मुताबिक अलीशा के पति 53 वर्षीय मोहम्मद हनीफ के कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय व्यवसायी नसीम कुरैशी के साथ व्यापारिक संबंध हैं।
नवंबर 2021 में कुरैशी ने हनीफ के खिलाफ 3.5 करोड़ रुपये वापस नहीं करने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा कार्यवाही पर रोक लगाने के बावजूद 13 दिसंबर, 2022 को अलीशा सहित परिवार के छह सदस्यों पर गैंगस्टर अधिनियम लगाया गया।
एडिशनल डीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने मामले में जांच बिठा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story