भारत

OMG! अस्पताल जाने के बजाय YouTube वीडियो देख घर में कराई डिलीवरी, फिर...

jantaserishta.com
29 Jun 2026 5:45 PM IST
OMG! अस्पताल जाने के बजाय YouTube वीडियो देख घर में कराई डिलीवरी, फिर...
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: तमिलनाडु के तिरुप्पुर से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है. यहां यूट्यूब वीडियो की मदद से अस्पताल के बिना घर पर ही डिलीवरी कराने का प्रयास एक युवा महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ.
बताया जा रहा है कि महिला की गंभीर रूप से तबीयत बिगड़ने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अब इस मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, उथुकुली के समीप थलावयपालयम की रहने वाली शशिकला, जिनके पति का नाम कार्तिक है. अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं. कार्तिक और शशिकला की पहले से ही एक चार साल की बेटी है. उन्होंने अस्पताल जाने के बजाय, यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो को देखकर घर पर ही नेचुरल डिलीवरी कराने का एक बेहद जोखिम भरा फैसला लिया.
बीती 24 जून को शशिकला ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया. लेकिन बाद उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी जो रुकी नहीं. ब्लीडिंग न रूकने के कारण महिला की हालत नाजुक होने लगी, तब उन्हें पेरनदुरई के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.
बाद में महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोयंबटूर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी इस दौरान मौत हो गई. वहीं अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और उथुकुली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story