भारत

संतुलन बिगड़ा और खौलते सांभर में जा गिरी महिला, CCTV में कैद मौत का मंजर

jantaserishta.com
22 Sept 2026 1:21 PM IST
संतुलन बिगड़ा और खौलते सांभर में जा गिरी महिला, CCTV में कैद मौत का मंजर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गणेश चतुर्थी के मौके पर अन्नदान कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 46 साल की महिला खौलते हुए सांभर से भरे बड़े भगोने में गिर गई. हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान सुजाता के रूप में हुई है.
यह हादसा 20 सितंबर को हुआ. सुजाता अन्नदान कार्यक्रम के लिए खाना बनाने की तैयारियों में मदद कर रही थीं. इसी दौरान सांभर से भरे एक बड़े बर्तन को ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान सुजाता का संतुलन बिगड़ गया और वह खौलते सांभर से भरे बर्तन में जा गिरीं.
सांभर में गिरने के बाद सुजाता बुरी तरह झुलस गईं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर महिला किस तरह बर्तन में गिरी और अन्नदान कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई थी.
पुलिस हादसे से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य जानकारी की जांच कर रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि खाना बनाने और बड़े बर्तनों को ले जाने के दौरान सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं. हादसे के बाद कार्यक्रम से जुड़े लोगों में भी चिंता का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story