भारत

जेल में बंद महिला ने जेल कर्मियों पर रेप और अबॉर्शन कराने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
16 May 2024 5:14 PM IST
जेल में बंद महिला ने जेल कर्मियों पर रेप और अबॉर्शन कराने का लगाया आरोप
x
जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है।
रांची: झारखंड के खूंटी स्थित मंडल कारा में बंद एक महिला ने जेल के दो कर्मियों पर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने जेल से निकली दूसरी महिला बंदी के माध्यम से राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि जेल में एक महीने के दौरान कई बार रेप की वजह से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे धमकाकर जबरन अबॉर्शन कराया गया। उसने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने लिखा है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने नहीं देते, इसलिए वह जेल से निकली दूसरी महिला के जरिए आयोग को पत्र लिख रही है।
रेप का आरोप लगाने वाली महिला अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। वह पंजाब के लुधियाना में रहती थी। उसका पुश्तैनी मकान खूंटी में ही है। इस घटना के संबंध में जेल प्रशासन का पक्ष नहीं मिल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story