भारत

महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

jantaserishta.com
13 Oct 2021 4:03 PM IST
महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
x
एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां छह महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग पर आई महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने बुधवार को खुदकुशी कर ली. 43 साल की रश्मि मिश्रा ने वानवड़ी में स्थित अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सैन्य अधिकारी उत्तराखंड की रहने वाली थीं और वह जयपुर में तैनात थीं.

पुलिस ने बताया कि वह पुणे छह महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए आई थीं, उन्होंने तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी भी कर ली थी. जानकारी के मुताबिक महिला सैन्य अधिकारी की शादी कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था.
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. प्राथमिक जांच में खुदकुशी की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. हालांकि मौके से मिले कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story