भारत
भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता गायब, परिवार ने किया हैरान करने वाला दावा
jantaserishta.com
8 Aug 2023 6:14 PM IST

x
पुलिस की एक टीम की तलाश में गई है.
नागपुर: महाराष्ट्र की बीजेपी नेता के लापता होने का मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सना खान एक अगस्त से लापता हैं. सना अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है.
सना ने अपने परिवार से कहा था कि वह दो दिन में वापस आ जाएंगी. लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ना ही सना आईं, ना उनकी कोई खबर. सना का फोन भी बंद है. अब उनके परिवारवालों ने नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
सना खान नागपुर बीजेपी की सक्रिय महिला नेता हैं. परिवार के मुताबिक, वो जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थीं. पप्पू शाहू शराब तस्करी में लिप्त था और वो जबलपुर के पास एक ढाबा चलाता था. सना और पप्पू का बीते कुछ समय से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.
नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया है कि पुलिस की एक टीम सना खान की तलाश में जबलपुर गई है. अभी तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा है. पप्पू शाहू भी अपने परिवार के साथ फरार है. सना खान की हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल नागपुर पुलिस जबलपुर पुलिस की मदद से जांच कर रही है.
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र पुलिसबीजेपी नेतानागपुरमध्य प्रदेशजबलपुरMaharashtraMaharashtra NewsMaharashtra PoliceBJP LeaderNagpurMadhya PradeshJabalpur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





