भारत

15वीं मंजिल से गिरकर महिला वकील की मौत, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
27 Jan 2023 4:45 PM IST
15वीं मंजिल से गिरकर महिला वकील की मौत, पुलिस जांच में जुटी
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में एक युवती की 15वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई। हालांकि अभी इस बात पर जांच चल रही है कि युवती ने 15वें फ्लोर से छलांग लगाई या गिर गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
सेक्टर-74 केपटाउन सोसायटी के सीएमसी-3 टावर में सोमा परिवार के साथ रहती थी। गुरुवार रात करीब 12 बजे वो बालकनी में खड़ी थी। वो मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान सोमा नीचे गिर गई। सोमा की उम्र करीब 27 साल है और पेशे से वकील है। सेक्टर-63 में किसी फर्म में प्रैक्टिस करती थी। पुलिस मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। साथ ही कई एंगल से जांच कर रही है।
जिस समय सोमा नीचे गिरी उस समय पिता अशोक और सोमा की बहन व मां सभी घर पर थे। परिजन मान ही नहीं रहे कि सोमा ऐसा काम कर सकती है। पूरा परिवार गहरे सदमा में है। ये भी बताया गया कि किसी बात को लेकर वह काफी दिनों से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूछताछ करेगी। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story