भारत

लाइक्स और व्यूज के चक्कर में हवालात पहुंची महिला

jantaserishta.com
31 July 2026 3:50 PM IST
लाइक्स और व्यूज के चक्कर में हवालात पहुंची महिला
x
VIDEO हुआ वायरल.
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक महिला ने भोजपुरी गाने पर कमर से पिस्टल निकालकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हो गई. जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि उसके घर से एक पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. अब जांच इस बात की हो रही है कि महिला के पास हथियार कहां से आया और इस पूरे मामले में उसके परिवार की क्या भूमिका है.
मामला दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है. गिरफ्तार महिला की पहचान लाछो देवी के रूप में हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. वीडियो में लाछो देवी भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखाई देती है. डांस के दौरान वह कमर से पिस्टल निकालती है और उसे हवा में लहराते हुए अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आती है.
वीडियो वायरल होने के बाद यह पुलिस तक पहुंच गया. इसके बाद घनश्यामपुर थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की. विरौल के SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की पहचान कराने के लिए चौकीदारों की मदद ली गई. पहचान होने के बाद पुलिस ने सिरसिया गांव स्थित महिला के घर पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला के कमरे से एक पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और वह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे कथित तौर पर वीडियो बनाया गया था. तकनीकी जांच में वायरल वीडियो भी उसी मोबाइल में मिला. इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के समय महिला का पति घर पर नहीं मिला. फिलहाल वह और परिवार के कुछ अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद पिस्टल कहां से आई, क्या वह वैध है या अवैध, और इस पूरे मामले में महिला के पति, देवर या परिवार के अन्य सदस्यों की कोई भूमिका है या नहीं.
SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है. फिलहाल महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने के कई मामले सामने आए हैं. पुलिस लगातार लोगों से अपील करती रही है कि लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स के लिए हथियारों का प्रदर्शन या कानून का उल्लंघन न करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story