भारत

खौफनाक: महिला ने लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, खुद पुलिस को दी जानकारी

jantaserishta.com
1 March 2024 5:00 PM IST
खौफनाक: महिला ने लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, खुद पुलिस को दी जानकारी
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस भी घटनास्थल के हालात देखकर चकरा गई थी।
कोलकाता: कोलकाता में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर को चाकुओं से गोद डाला। इसके बाद उसने खुद ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। फोन कॉल आने के बाद पुलिस महिला के अपार्टमेंट पर पहुंची। यह घटना दमदम इलाके की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी घटनास्थल के हालात देखकर चकरा गई थी। फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को वहां महिला और उसके लिव इन पार्टनर का खून में लथपथ शव मिला। पुलिस ने आनन-फानन में पार्टनर को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का नाम संगती पॉल और मृतक का नाम सार्थक दास बाया गया है। बताया जाता है कि सार्थक दास पेशे से फोटोग्राफर था और वह सनहति के साथ लिव इन में रह रहा था। 30 वर्षीय सनहति मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी।
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। बुधवार की सुबह महिला ने सार्थक को तेज धार चाकुओं से गोद डाला। सार्थक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने बताया कि संगती पॉल ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हालांकि हत्या की वजह क्या थी, यह बात अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला को हत्या की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।
सार्थक की फेसबुक टाइमलाइन पर संगती के साथ कई फोटोज हैं। कवर फोटो में संगती और एक बच्चे के साथ तस्वीर है। वहीं, तीन दिन पहले उसने अपनी मां के साथ फोटो शेयर की है। इसके अलावा प्रोफेशनल फोटोशूट की भी कई झलकियां सार्थक की टाइमलाइन पर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 20 और 22 फरवरी को सार्थक ने अपनी डीपी चेंज की है, इसमें उसने संगती को लाइफलाइन बताया और इसके साथ लव वाली इमोजी लगाई है। हालांकि संगती की टाइमलाइन पर सार्थक की कोई तस्वीर नहीं दिखी। यहां उसने अपने प्रोफेशनल काम और बेटे की तस्वीरें ही लगाई हैं।
सार्थक की हत्या को लेकर उसके दोस्त भी हैरान हैं। सायन पात्रा नाम के शख्स ने फेसबुक पर घटना को लेकर अफसोस जताया है। उसने लिखा है कि आज मैं एक भाई के तौर नाकाम हो गया। मैं अपने बड़े भाई और दोस्त को बचा नहीं पाया। उसने आगे लिखा है मुझे पता होना चाहिए था कि आप किन हालात से गुजर रहे हो। आप मेरे अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। अब मुझे जीवन भर इस बात का अफसोस रहेगा कि जब आपको जरूरत थी, मैं आपके काम नहीं आ सका। आप जहां भी रहिए खुश रहिए। सायान का दावा है कि वह 25 साल से सार्थक का दोस्त था। वहीं, आकाश घोष नाम के एक व्यक्ति ने सार्थक की पत्नी संगती पॉल को खरीखोटी सुनाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story